जब पर्दे पर आए रीयल मदर-किड

Updated : May 08, 2021 21:25
|
Editorji News Desk

रील लाइफ में मां-बेटे या मां-बेटी का किरदार अक्सर बॉलीवुड फिल्मों का अहम सब्जेक्ट रहता है लेकिन मौका तब खास बन जाता है जब रियल लाइफ की मां रील लाइफ में भी अपने बच्चों पर ममता बरसाती नजर आती है. इस मदर्स-डे पर मदर-किड की इसी दमदार केमेस्ट्री पर डालते हैं नजर

सबसे पहले बात करते हैं मां बेटी की उस जोड़ी की जिसने कुछ समय पहले ही स्क्रीन पर धमाल मचाया है

1-सोनी राज़दान- आलिया भट्ट (Soni Razdaan- Alia Bhatt)

.'मंडी', 'सारांश' 'डैडी' जैसी  लीक से हटकर फिल्में कर चुकीं सोनी राज़दान  को अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जाना जाता है. सोनी और डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने भी कुछ ही समय में अपनी एक्टिंग का जलवा सबको दिखा दिया. मेघना गुलज़ार की फिल्म 'राज़ी' में मां- बेटी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार दिखाई दी. फिल्म में आलिया और सोनी ने मां- बेटी का ही किरदार निभाया है. राज़ी में आलिया के किरदार, सहमत खान के विदाई के समय मां-बेटी की केमिस्ट्री  बिलकुल रियल लग रही थी 

2-तनुजा - काजोल (Tanuja-Kajol)

'चाँद और सूरज',  'नई रोशनी', 'हाथी मेरे साथी' जैसी फ़िल्में कर चुकीं  तनुजा लगभग 6 दशक से अपनी अदाकरी से  दर्शकों  के दिलों पर राज़ कर रही है. हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा तनुजा की दोनों बेटी काजोल और तनीषा ने एक्टिंग में अपना लक आजमाया. जहाँ तनीषा का फिल्मी करियर उतना सक्सेसफुल नहीं रहा, वहीं काजोल को बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है. काजोल के बेहतरीन करियर का एक कारण तनुजा का फिल्मी आशीर्वाद भी हो सकता है. जी हाँ ! काजोल की 1992  में आई डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' में काजोल की रील मां का किरदार उनकी रियल मां तनुजा ने निभाया था. इसके बाद 2010 अजय देवगन स्टारर 'टूनपुर का सुपरहीरो' में  तनुजा  ने फिर से काजोल की माँ का किरदार निभाया था. 

3- जया  बच्चन- अभिषेक बच्चन (Jaya Bachchan-Abhsihek Bachchan)

 गुड्डी,  'चुपके चुपके', 'कोशिश',  'हज़ार चौरासी की मां' जैसे  बेहतरीन फिल्में कर  चुकीं बेहतरीन अदाकारा जया बच्चन अपनी फिल्मों की चॉइस को लेकर काफी चूज़ी रही हैं. जया  बच्चन को बहुत बार अपने बेटे और एक्टर अभिषक की फिल्मों  पर क्रिटिकल कमेंट्स देते देखा गया है, पर मां-बेटे की इस जोड़ी ने भी  रील लाइफ में  एक साथ काम किया है . 'लागा चुनरी में दाग' में जया बच्चन अभिषेक बच्चन की सास बनती हैं वहीं  अभिषेक बच्चन स्टारर 'द्रोणा' में  उनकी मां रानी जयंती . ये अलग बात है कि ये दोनों फ़िल्में  सिनेमाघरों में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थीं .

4-  शर्मिला टैगोर- सैफ अली खान  (Sharmila Tagor- Saif Ali Khan)

शर्मिला टैगोर को हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती और बिंदास अंदाज़ के लिए जाना जाता  हैं. पटौदी की रानी मां, शर्मिला ने भी अपने बेटे सैफ अली खान के साथ  फिल्मों में काम किया है. 'आशिक़- आवारा'  और 'एकलव्य' में शर्मिला ने सैफ की माँ का किरदार निभाया है. दोनों माँ बेटे जब भी सिल्वर स्क्रीन  पर  आतें हैं अपनी रॉयलिटी की झलक दे जाते हैं। 

 5- नीतू कपूर- रणबीर कपूर (Neetu Kapoor- Ranbir Kapoor)

सबसे आखिर में बात करेंगे ऐसी फिल्म की जिसमें कपूर खानदान का सबसे फेमस परिवार एक साथ आ गया, हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, और नीतू कपूर स्टारर फिल्म 'बेशर्म' की. चाहे ये फिल्म  सिल्वर स्क्रीन पर उतनी न चल पाई हो. पर फिल्म में नीतू कपूर और रणबीर कपूर के बीच कि केमिस्ट्री  लोगों को काफी पसंद आई. 

देखते हैं अब कौनसी मदर-किड कि नई जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी  

Ranbir KapoorNeetu KapoorKajolJaya BachchanSaif ali khanAlia BhattSharmila TagoreAbhishek BachchanSonia Razdan

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास