बिहार के वाल्मीकिनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे UP के CM योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव और विधानसभा क्षेत्र के JDU प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की. योगी ने कहा कि जो पहले जाति के नाम पर बांटते थे, परिवार को चलाते थे, अब वो रोजगार के नाम पर झुनझुना पकड़ाकर बहकाने की कोशिश कर रहे हैं. योगी ने कहा कि नौजवानों को इनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है. योगी ने कहा कि कांग्रेस हो या RJD, इनके पास बंटवारे के अलावा कोई काम नहीं है.