बेंगलुरु साउथ से सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपनी ही पार्टी BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रशासन बेंगलुरु में किसी अस्पताल में बेड दिलवाने के लिए रिश्वत ले रहा है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि महानगर पालिका के अधिकारी, एजेंट, वॉर रूम और कॉल सेंटर के प्रभारी इस रैकेट को चला रहे हैं. हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक अस्पतालों में बिस्तरों को बिना लक्षण वाले मरीज के नाम पर उनकी जानकारी के बिना ब्लॉक कर दिया जाता है और 12 घंटे के बाद रिश्वत लेने पर किसी और को दे दिया जाता है. तेजस्वी ने दावा किया कि पिछले सात-आठ दिनों में कम-से-कम 4,065 इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.