Congress in Lok Sabha: रिपोर्ट्स में दावा- लोकसभा में पार्टी के नेता हो सकते हैं राहुल गांधी

Updated : Jul 05, 2021 08:32
|
Editorji News Desk

विपक्षी दलों (Opposition Parties) को एकजुट रखने की कोशिश में कांग्रेस लोकसभा में (Congress in Lok Sabha) बड़ा बदलाव कर सकती है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) को इस पद से हटा सकती है.

इसके अलावा अखबार ने ये भी दावा किया है कि सदन में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम सबसे आगे चल रहा है. दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने इसकी पुष्टि की है.


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खुद सोनिया और प्रियंका गांधी (Sonia and Priyanka Gandhi) भी चाहती हैं कि राहुल गांधी यह भूमिका स्वीकार कर लें और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसको लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

Also read: Rafale Scam: राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए पूछे 4 सवाल, बीजेपी ने कहा - गुमराह कर रहे हैं राहुल

दरअसल कांग्रेस भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस के साथ रिश्तों को बेहतर रखना चाहती है इसलिए अधीर रंजन की छुट्टी हो सकती है. इसके अलावा देश में कई विपक्षी दल कांग्रेस को अलग-थलग करने की कोशिशों में भी लगे हैं. ऐसे में पार्टी ने अपनी रणनीति बदली है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की रणनीति राहुल को आगे कर कई मुश्किलों को हल करने की है. यदि राहुल गांधी यह पद स्वीकार कर लेते हैं तो इसके बाद कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का पद परिवार से बाहर के किसी सदस्य को मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो इससे जी-23 नेताओं की मांग भी पूरी हो जाएगी, जो पार्टी में चुनाव की मांग कर रहे थे.

Also read:  UP Election: प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस, किसी दल से नहीं करेगी गठबंधन

Adhir Ranjan Chaudharycongress leaderPriyanka GandhiRahul GandhiLok SabhaSonia gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'