नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे,सोमवार को शाम साढ़े चार बजे उनकी सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय हुआ है. नीतीश के साथ 16 मंत्री भी शपथ लेंगे.जिनमें एक VIP और एक जीतनराम मांझी की HAM पार्टी से होंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में सीएम निवास पर एनडीए की साझा बैठक हुई, जिसमें नीतीश को विधायक दल का नेता चुना गया.इसके बाद नीतीश ने राजभवन जाकर एनडीए नेताओं के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने 126 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया, इस दौरान उनके साथ जीतनराम मांझी, मुकेश सहनी और संजय जायसवाल भी थे.