हाल ही में आए निवार साइक्लोन के बाद अब तमिलनाडु और केरल पर नए चक्रवाती तूफान बुरेवी का खतरा मंडरा रहा है. केरल में चक्रवात ‘बुरेवी’ के शुक्रवार यानी 4 दिसंबर तक पहुंचने की आशंका के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं चक्रवात ‘बुरेवी’ को लेकर तमिलनाडु में भी अलर्ट जारी किया गया है. स्थिति से निपटने के लिए 2000 से अधिक राहत शिविर खोले गए हैं. राज्य में NDRF की 8 टीम पहुंच गई हैं. एयरफोर्स और नेवी रेस्क्यू रिलीफ ऑपरेशंस के लिए तैयार हैं. PM मोदी ने केरल के CM पिनराई विजयन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी से फोन पर बात कर राज्य में वर्तमान स्थिति का जायजा लिया है.