देशभर में कोरोना से लोग बेहाल हैं, अस्पतालों के बाहर मरीजों की लाइन लगी है, डॉक्टरों की भी काफी किल्लत है. ऐसे में दिल्ली AIIMS सीनियर रेजिडेंट्स / सीनियर डेमंस्ट्रेटर के खाली पदों को तुरंत भरने जा रहा है. कुल 33 विभागों में 180 भर्तियां की जाएंगी. बताया जा रहा है कि ये सेलेक्शन सीधे इंटरव्यू से होगा. 27 अप्रैल 2021 आवेदन करने की आखिरी तारीख है और इंटरव्यू की तारीख और समय 28 अप्रैल दोपहर 2 बजे का है.