ओवर द टॉप यानी OTT Platform की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. नए कलाकारों से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज तक OTT Platform पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रहे हैं. इस बीच रुपहले पर्दे से सालों दूर रहीं कई अदाकाराओं ने OTT Platform पर दमदार वापसी की है. आज आपको बताएंगे 90s की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने बड़े पर्दे के बाद अब OTT Platform पर अपनी अदाकारी के रंग दिखाए हैं.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का जिनकी वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' (Bombay Begums) इन दिनों खूब सुर्खियों में है. काफी वक्त तक फिल्मों से दूर रहीं पूजा भट्ट पिछले साल आई फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) में नज़र आईं थीं लेकिन इस साल हाल ही में आई नेटफ्लिक्स (Netflix) की सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' से उन्होंने जबरदस्त वापसी की है. सीरीज में पूजा ने एक ताकतवर सीईओ की भूमिका निभाई है.
अगर बात करें सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की तो वो आखिरी बार साल 2010 में बालीवुड की फिल्म 'नो प्रोबलम' (No Problem) में नजर आईं थीं. इसके बाद सुष्मिता ने साल 2020 में OTT Platform पर 'आर्या' (Aarya) वेब सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू किया. इस सीरीज में अपनी अदाकारी से सुष्मिता ने एक बार फिर दर्शकों का दिल छू लिया. सीरीज की कामयाबी को देखते हुए इसका दूसरा पार्ट भी जल्द ही दर्शकों के समाने होगा.
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी कुछ वक्त पहले ही ओटीटी पर कदम रखा है. उनकी वेब सीरीज मेंटल हुड जी5 (ZEE5) और ऑल्ट बालाजी (ALT Balaji) पर प्रसारित हुई थी. इस सीरीज में करिश्मा लीड रोल नजर आईं.
वहीं अदाकारा काजोल (Kajol) ने अपना डिजिटल डेब्यू करते हुए नेटफ्लिक्स की 'त्रिभंगा' (Tribhanga) में काम किया जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई.
इसके अलावा शेफाली शाह (Shefali Shah) ने भी अवॉर्ड विनिंग सीरीज 'दिल्ली क्राइम' (Delhi Crime) के जरिए 2019 में कमबैक किया. इस सीरीज में वो अहम भूमिका में नजर आईं. जल्द ही इसका दूसरा पार्ट दर्शकों के सामने होगा.
इसके अलावा बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' (Finding Anamika) से अपना OTT डेब्यू करने वाली हैं.
वहीं इस साल आने वाली वेब सीरीज 'अरण्यक' (Aranyak ) से अदाकार रवीना टंडन (Raveena Tandon) OTT डेब्यू करने वाली हैं. इस सीरीज में वो दमदार पुलिस अफसर का किरदार निभाती नजर आएंगीं.