पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. TMC नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बीते कई दिनों से बगावती रुख अपनाया हुआ था. शुभेंदु अधिकारी TMC सरकार में परिवहन मंत्री थे. हाल ही में अधिकारी ने हुगली नदी आयुक्त पद से इस्तीफा दिया था. ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेजते हुए शुभेंदु ने लिखा कि मैं मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं, मैंने राज्यपाल को इस बारे में जानकारी दे दी है. आपने मुझे राज्य की सेवा करने का मौका दिया, इसके लिए आपका आभार. बता दें बंगाल की राजनीति में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा रुतबा है. बीते कुछ दिनों से उनके BJP में जाने की खबरें आ रही हैं.