Sushant Drugs Case में NCB ने दाखिल की पहली चार्जशीट, रिया समेत 33 को बनाया आरोपी

Updated : Mar 05, 2021 12:28
|
Editorji News Desk

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को पहली चार्जशीट दाखिल की. करीब 30 हजार पन्नों की इस चार्जशीट में 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इनमें अहम हैं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के पूर्व मैनेजर सैम्युअल मिरांडा और घर पर काम करने वाले दीपेश सावंत.

अर्जुन रामपाल से भी जुड़े कई लोगों का नाम चार्जशीट में शामिल है. एजेंसी ने इसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान भी शामिल किए हैं हालांकि इन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है. NCB ने पकड़े गए ड्रग्स और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट, गवाहों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की है. 

इस मामले में अबतक रिया चक्रवर्ती, उनके भाई, सुशांत के मैनेजर, नौकर और ड्रग्स पेडलर समेत कुल 33 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि ED को इस केस की तफतीश के दौरान ड्रग्स से जुड़ी चैट मिली थीं, जिसके बाद ही उसने NCB को मामला सौंपा था.

NCBSushant Singh RajputSSRRhea Chakrabartyसुशांत सिंह राजपूतDrugs caseShowik Chakraborty

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब