दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने बुधवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को जमानत दे दी है. शौविक 2 महीने से अधिक समय से जेल में थे. उन्होंने एक विशेष अदालत में यह कहते हुए जमानत याचिका दायर की थी कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और जांच के दौरान उनके पास कोई ड्रग्स जब्त नहीं किया गया था. बता दें शौविक चक्रवर्ती को 4 सितंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें रायगढ़ के तलोजा सेंट्रल जेल में रखा गया था.