कोविशील्ड पर सरकार के फैसले के साथ पूनावाला, बोले- ये डेटा पर आधारित वैज्ञानिक फैसला

Updated : May 14, 2021 12:01
|
Editorji News Desk

कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) की दो डोज़ के बीच गैप को बढ़ाने को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने सही वैज्ञानिक फैसला करार दिया है.

पूनावाला के मुताबिक वैक्सीन की डोज़ के बीच गैप बढ़ने से ना सिर्फ इसकी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी बल्कि इम्यूनिटी में भी इजाफा होगा. पूनावाला ने कहा कि सरकार को जो डेटा मिला था उसके आधार पर लिया गया ये सही निर्णय है.

आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज़ 8 हफ्ते में नहीं नहीं बल्कि 12 से 16 हफ्ते के बीच दी जाएगी.

दरअसल राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह यानि NTAGI ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीज मौजूदा 6-8 हफ्ते के अंतराल को बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने की अनुशंसा की थी, जिसे केंद्र सरकार ने मान लिया था.

हालांकि दूसरी टीके, कोवैक्सीन (Covaxin) को लेकर इस तरह की कोई सिफारिश नहीं की गई.

यह भी पढ़ें | मामूली राहत: 24 घंटे में 3.43 लाख नए केस आए, करीब 3.45 लाख ठीक हुए

COVISHIELDAdar PoonawallaCovaxinCORONA VACCINE

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?