सावन के आते ही मैदानी इलाकों में भारी बारिश ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग(IMD) ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर रखा है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश ने बुरा हाल कर रखा है. हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) में अबतक 326 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है और 632 करोड़ का नुकसान भी दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश(UP News) के 26 जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है. वहीं राजधानी दिल्ली(Delhi) में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है और 24 घंटों में 28 मिमी बारिश हो चुकी है. भारी बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है जिससे यमुना के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.
यह भी पढ़ें: Himachal Landslide: हिमाचल में दिखा कुदरत का रौद्र रूप, टूटकर खाई में समाया पूरा पहाड़