No Toll Plaza: जल्‍द देशभर में खत्‍म होंगे टोल प्लाजा, सरकार 3 महीने में GPS टोल के लिए लाएगी पॉलिसी

Updated : Aug 12, 2021 23:26
|
Editorji News Desk

No Toll Plaza: पूरे देश से जल्‍द ही टोल प्‍लाजा खत्‍म कर दिए जाएंगे. केंद्र की मोदी सरकार ने ऐलान किया है कि पुराने टोल प्‍लाजा की बजाय अब देशभर में GPS आधारित टोल सिस्‍टम (GPS-based Toll System) की व्‍यवस्‍था की जाएगी. आसान शब्‍दों में समझें तो जब आप अपनी गाड़ी लेकर टोल टैक्‍स वाली सड़क पर जाएंगे तो ये जीपीएस आधारित टोल सिस्‍टम ऑटोमैटिकली टोल टैक्‍स वसूल लेगा. इससे लोगों को टोल प्‍लाजा पर लंबी-लंबी लाइनों में नहीं रुकना पड़ेगा. 

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने CII की सालाना बैठक के दौरान बताया कि सरकार अगले 3 महीने के भीतर देशभर से टोल प्‍लाजा खत्‍म करने के लिए पॉलिसी लाएगी. नितिन गडकरी ने आगे कहा कि इस समय देश में GPS आधारित टोल टैक्‍स वसूली की टेक्नोलॉजी नहीं है. लेकिन सरकार ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है. बता दें कि नितिन गडकरी ने मार्च 2021 में ही कहा था कि सरकार जल्द पूरे देश से टोल बूथ खत्म कर देगी.

ये भी पढ़ें: Cash In ATM: RBI का निर्देश- ATM में नहीं हुए पैसे तो बैंक पर होगा जुर्माना

 

toll freeGPSNitin Gadkaritoll plazaToll Tax

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study