बॉलीवुड में 70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में लिखने वाली इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर (Jawed Akhtar-Salim Khan) पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म (Documentary) बनने जा रही है. दोनों पर बनने वाली इस फिल्म को कोई और नहीं बल्कि उनके बच्चे यानि अभिनेता सलमान खान (Salman Khan), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और फिल्म निर्माता जोया अख्तर (Zoya Akhtar) प्रोड्यूस करेंगे.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 'एंग्री यंग मेन' ( Angry Young Men) नाम दिया जाएगा. जिसमें इन दोनों लेखकों की कहानी को दिखाया जाएगा कि किस तरह उन्होंने बॉलिवुड फिल्मों को एक नए दौर में पहुंचा दिया था. सलीम-जावेद की जोड़ी ने शोले, डॉन, जंजीर, क्रांति, हाथ की सफाई, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर, दोस्ताना, शान और मिस्टर इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्में दीं हैं.