ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मिली ज़मानत के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर की है. अपनी इस याचिका में NCB ने बॉम्बे हाईकोर्ट के रिया को बेल देने के आदेश को चुनौती दी है. चीफ जस्टिस एस ए बोबडे और जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमणियन की पीठ NCB की इस याचिका पर 18 मार्च को सुनवाई करेगी. एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया था इसके बाद तकरीबन एक महीने तक मुंबई की जेल में रहने के बाद रिया को कोर्ट ने जमानत दे दी थी.