सांसद-अदाकारा किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, सेलिब्रिटीज़ से नेताओं तक ने की दुआओं की बारिश

Updated : Apr 01, 2021 16:49
|
Editorji News Desk

भाजपा सांसद और अदाकारा किरण खेर (Kirron Kher) को हुए कैंसर की जानकारी जबसे सामने आई है, तब से आम और ख़ास इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किरण के पति दिग्गज अदाकार अनुपम खेर (Anupam Kher) ने पत्नी को ब्लड कैंसर होने की जानकारी बृहस्पतिवार को ट्वीट करके दी. इसपर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने ट्वीट कर लिखा- 'लक्ष्मी और मैं किरण की सेहत को लेकर चिंतित हैं. लेकिन हमें विश्वास है कि इस लड़ाई में जीत उनको ही मिलेगी.' वहीं, अदाकार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने खेर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने ट्वीट कर लिखा- 'ईश्वर से किरण खेर जी के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि किरण जी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इस बीमारी को जल्द परास्त करेंगी.' भाजपा नेता और अदाकार परेश रावल (Paresh Rawal) ने लिखा कि भगवान खेर की मदद करें. दिग्गज फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने किरण खेर, उनके बेटे सिकंदर और अनुपम खेर के लिए प्रार्थना की.

अफवाहें ज़ोर ना पकड़ें इसके लिए अनुपम खेर ने एक ट्वीट में लिखा कि उनकी पत्नी को Multiple Myeloma के लिए डायगनोज़ किया गया है. ये एक तरह का ब्लड कैंसर होता है. अनुपम ने लिखा कि किरण का इलाज चल रहा है और वो ठीक होना के रास्ते पर निकल पड़ी हैं. लोगों के साथ और प्यार के लिए उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया.

Riteish DeshmukhKirron KherManohar Lal KhattarHansal MehtaAnupam KherParesh RawalHardeep Singh Puri

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब