कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किल, इन फैशन डिजाइनर्स ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

Updated : May 04, 2021 23:23
|
Editorji News Desk

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ट्विटर (Twitter) मंगलवार को हमेशा के लिए बैन किए जाने के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही हैं. अब दो फैशन डिजाइनर्स ने कंगना संग अपने फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स कैंसल कर लिए हैं. फैशन डिजाइनर आनंद भूषण ने कहा कि हम कंगना संग अपने सारे अनुबंधों को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा रहे हैं. साथ ही कहा कि हम आगे कभी भी कंगना संग कोई भी करार नहीं करेंगे. एक ब्रांड के तौर पर कभी भी ऐसे हेट स्पीचेज को बढ़ावा नहीं देंगे.
          वहीं, फैशन डिजाइनर रिमझिम दादू ने भी ट्विटर पर  कंगना रनौत संग अपने सभी कोलाबोरेशन को तोड़ दिया है. उन्होंने कंगना संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सही चीजें कभी भी की जाएं उसे देर से होना नहीं कहते. भविष्य में हम कभी भी उनके साथ नहीं जुड़ेंगे. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फैशन डिजाइनर्स के इस कदम की सराहना की और लिखा कि मैं ये देखकर सरप्राइज भी हुई हूं और खुश भी आप दोनों का शुक्रिया.

Swara Bhaskarfashion designerTwitterKangana Ranaut

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब