उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के जींस वाले बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. ताज़ा मामले में उनपर लेखिका ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) ने हमला किया. एक इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट में ताहिर शॉर्ट स्कर्ट में नज़र आईं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'कम से कम मैं रिप्ड जींस तो नहीं पहन रहीं.' बॉलीवुड में ख़ुद को स्थापित कर चुके अदाकार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिर के इस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि सीएम रावत ने महिलाओं द्वारा रिप्ड जींस पहने जाने पर आपत्ति जताई है. संसद से सड़क और आम से ख़ास महिलाओं ने उनके इस कमेंट की अच्छे से ख़बर ली है.