मुंबई(Mumbai Rains) और ठाणे समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार से ही भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 17 जून तक मुंबई में येलो अलर्ट(IMD Yellow Alert in Mumbai) जारी किया है. मुंबई में इस साल मॉनसून(Monsoon) आम वक्त के मुकाबले 2 दिन पहले ही 9 जून को दस्तक दे दी थी. मुंबई के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है. मुंबई के हिंदमाता में सड़कों पर पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक जाम लग गया है.जगह-जगह पानी भरने के कारण गाड़ियां धीमी रफ्तार से चल रही हैं. इससे पहले भी घाटकोपर(Ghaatkopar Viral Video) इलाके का एक वीडिओ वायरल हुआ था जिसमें पार्किंग में खड़ी एक कार अपने आप जमीन में धंस गई थी.