पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन में MP बने इमरान की पार्टी के गुरदीप सिंह, सीनेट के पहले पगड़ीधारी सांसद

Updated : Mar 13, 2021 01:03
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान में पीएम इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को बतौर सांसद शपथ ली. स्वात से ताल्लुक रखने वाले गुरदीप पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन यानि की सीनेट में शामिल होने वाले पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तानी सीनेट के लिए हुए चुनाव में अल्पसंख्यक सीट खैबर पख्तूनख्वा पर बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात दी थी, उन्हें 145 में से 103 वोट मिले थे. शपथ ग्रहण करने के बाद गुरदीप सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह देश में अल्पसंख्यक समुदाय की बेहतरी के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि सीनेटर होने के नाते मुझे  अपने समुदाय की सेवा बेहतर तरीके से करने का अवसर मिलेगा.

Imran Khan governmentUpper HouseparliamentImran khanPakistan governmentPakistanMP

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?