सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा नए टीकाकरण नीति के ऐलान के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार ने 44 करोड़ कोविड वैक्सीन (44 Crore Vaccine Dose) की डोज़ का ऑर्डर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इसमें कोविशील्ड की 25 करोड़ और कोवैक्सीन की 19 करोड़ खुराक शामिल हैं. मंत्रालय ने कहा कि दोनों कंपनियां ये 44 करोड़ कोविड टीकों की डोज़ अगस्त और दिसंबर के बीच करेंगी.
सोमवार को पीएम मोदी ने अपने पिछले फैसले को पलटते हुए ऐलान किया था कि केंद्र सरकार अब 18 प्लस वाले सभी लोगों को फ्री टीका (Free Vaccination for All Above 18) लगेगा. कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदेगी और राज्य सरकारों को मुफ्त देगी. साथ ही राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 प्रतिशत काम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी.
देश में अबतक 23 करोड़ वैक्सीन डोज़ दी गई है, देशभर में सभी के वैक्सीनेशन के लिए करीब 250 करोड़ डोज़ की दरकार है. सरकार ने कहा है कि वो इस साल दिसंबर तक सबको वैक्सीन दे देगी.