चीन को चौतरफा घेरने की तैयारी में G-7 देश, खुद बाइडेन ने बताया प्लान

Updated : Jun 14, 2021 08:01
|
Editorji News Desk

जी-7 की बैठक(G7 Meet) के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन(US President Joe Biden) मीडिया से मुखातिब हुए. बाइडेन के बयानों के मुताबिक जी-7 के सदस्य देश चीन(China) को चौतरफा घेरने के लिए सहमत हुए हैं. बाइडेन ने बताया कि चीन द्वारा शुरू किए गए बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव यानी बीआरआई प्रोजेक्ट के लिए एक लोकतांत्रिक विकल्प शुरू करने पर सभी देश सहमत हुए हैं. साथ ही शिनजियांग और हॉन्ग कॉन्ग में चीन द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के हनन का मुद्दा भी G-7 की बैठक में उठाया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक सभी सदस्य देश चीन की क्रूरता के खिलाफ कारवाई करने के लिए स्पष्ट रूप से सहमत हैं. वहीं कारोबार के मोर्चे पर भी जी-7 ने फैसला लिया है कि चीन की बाजार विरोधी नीतियों से निपटने के लिए एक आम नीति का समन्वय किया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से आए ये बयान साफ दिखाते हैं कि अमेरिका और जी-7 के सदस्य देश चीन से हर मोर्चे पर निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं. 

ChinaXinjiangHong kongG7Joe BidenG7 summit

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?