बिहार में बदल सकता है उपमुख्यमंत्री, सुशील मोदी दिल्ली बुलाए गए

Updated : Nov 14, 2020 12:30
|
Editorji News Desk

बिहार में विधानसभा चुनाव में NDA को शानदार जीत मिली है और नई सरकार के गठन को लेकर कवायद जारी है. NDA ने 15 नवंबर को नवनिर्वाचित विधायकों की पटना में बैठक बुलाई है. इसमें विधायक अपना नेता चुनेंगे, लेकिन कैबिनेट के गठन में भाजपा कोई समझौता करने के लिए राजी नहीं है. इस बार वह ज्यादा मंत्री पद व अहम विभाग मांग सकती है. बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बीजेपी आलाकमान ने सुशील मोदी को दिल्ली बुला लिया है. बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव होने से यह तय हो जाएगा कि बिहार में डिप्टी सीएम कौन और किसको बनाया जाए. बीजेपी विधायक दल का नेता ही डिप्टी सीएम बनेगा. विधायक दल की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ही पर्यवेक्षक के रूप बैठक में मौजूद रहेंगे.

BJPजेडीयूनीतीश कुमारJDUSushil Kumar ModiBihar Assembly electionसुशील मोदीबीजेपीNitish Kumarबिहार

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'