शनिवार को नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई. घटना करीब साढ़े 12 बजे की है और जिस समय ये हादसा हुआ उस दौरान बोगी में 30 लोग सफर कर रहे थे. आग की सूचना मिलते ही लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन के पास जंगल में ही रोक दिया और प्रभावित कोच सी-5 को खाली करवा लिया. उत्तराखंड के DGP के मुताबिक ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं और हादसे में किसी के भी घायल होने का समाचार नहीं है. अधिकारीयों के मुताबिक पहली नजर में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है और जल्द ही मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी.