मुंबई की एक अदालत ने 'सेलमोन भोई' (Selmon Bhoi) नामक एक ऑनलाइन मोबाइल गेम पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है, जो कथित तौर पर सलमान खान (Salman Khan Hit and Run Case) की 'हिट एंड रन' की एक घटना पर आधारित है.
कोर्ट ने गेम बनाने वाली कंपनी पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों को गेम तथा अभिनेता से जुड़ी किसी भी सामग्री के प्रसार, उसे पेश करने, पुनः पेश करने और फिर से बनाने पर पाबंदी लगा दी है. कोर्ट ने गेम के निर्माताओं को गूगल प्ले स्टोर तथा अन्य मंचों से गेम को तत्काल हटाने का भी निर्देश दिया है.
अदालत ने कहा, 'गेम और उसकी तस्वीरों को देखकर प्रथम दृष्टया में लगता है कि यह सलमान की पहचान से मिलती हैं और उससे जुड़े हिट एंड रन मामले से संबंधित हैं.'
ये भी पढ़ें: Antim: सलमान खान की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखे सलमान और आयुष शर्मा