कोरोना का असर: CBSE 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

Updated : Apr 14, 2021 14:10
|
Editorji News Desk

देश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच CBSE बोर्ड की परीक्षाओं (Board examinations) पर केन्द्र सरकार ने अहम फैसला लिया है. CBSE बोर्ड की दसवीं की परीक्षा (10th Exam) रद्द कर दी गई है और 12 वीं की परीक्षा (CBSE 12th Exam) को टाल दिया गया है. दरअसल देश में कई दिनों से लाखों छात्र और तमाम राजनीतिक दल कोरोना का हवाला देकर इन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद केन्द्र सरकार पर कोई फैसला लेने का दबाव बढ़ गया था.

यह भी पढ़ें | कोरोना का सबसे बड़ा अटैक: 24 घंटे में आए 1.84 लाख नए केस, 1069 मरीजों की मौत

इसी के मद्देनजर बुधवार दोपहर खुद प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की. नए आदेश के मुताबिक 10 क्लास के छात्रों को परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर्स दे दिए जाएंगे. अगर कोई छात्र या छात्रा अपने नंबर्स से खुश नहीं होगा, तो उसे बाद में एग्जाम देने का मौका मिलेगा. जबकि 4 मई से 14 जून तक होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को आगे टालने का फैसला लिया गया. इस मसले पर 1 जून को फिर से बैठक होगी. अगर परीक्षा लेने की स्थिति बनेगी तो 15 दिन पहले ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें | केंद्र रद्द करे CBSE एग्जाम वरना दिल्ली में हालात संभाले नहीं जाएंगे: अरविंद केजरीवाल

CBSE Board ExamNarendra ModiRamesh Pokhriyal NishankCBSE

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?