पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में राज्य रविवार को लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने 130 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की. दूसरी तरफ लेफ्ट हर एक सीट को लेकर विश्लेषण के बाद ही सीट बंटवारे को लेकर नतीजे पर आना चाहती है. इस बीच लेफ्ट फ्रंट के चेयरपर्सन बिमान बोस ने प्रदेश को धार्मिक ध्रुवीकरण से बचाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को धार्मिक ध्रुवीकरण से बचाने के लिए हमे BJP और TMC के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा. साल 2016 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल ने 290 सीटों में से 211 पर कब्जा किया था, जबकि कांग्रेस को 44, वाम दलों को 24 और भाजपा को तीन सीटें मिली थीं.