जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir News) में अब सरकारी नौकरी लेने से पहले सीआईडी की सत्यापन (CID Verification) रिपोर्ट लेनी जरूरी होगी. सरकार ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा निर्देश 1997 में संशोधन करते हुए ये नई शर्त लगा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक CID की रिपोर्ट में कई अहम जानकारियां देनी होंगी, जैसे अमुक व्यक्ति या उसके परिवार का कोई सदस्य या करीबी रिश्तदार किसी राजनीतिक दल में शामिल है या नहीं, किसी विदेशी मिशन या संगठन का हिस्सा रहे हैं या नहीं, जमात-ए-इस्लामी जैसे किसी प्रतिबंधित संगठन के साथ उनका कोई संबंध तो नहीं.
CID से क्लीयरेंस लेने के लिए सरकार ने 2 महीने का वक्त तय किया है. हालांकि इसे लेकर ये सवाल भी उठने लगे हैं कि सरकारी नौकरी अब सरकार के रहमो करम पर होगी क्योंकि CID जिसे मना कर देगी उसे नौकरी नहीं मिलेगी.