किसानों से डरी हुई है मोदी सरकार तभी की गई किलेबंदी: भूपेश बघेल

Updated : Feb 06, 2021 16:23
|
Editorji News Desk

किसानों के मुद्दे पर अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी मोदी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से डरी हुई है तभी तो दिल्ली की सीमाओं पर कीलें बिछा दी गईं हैं. बघेल बोले कि ऐसा तो पहली बार देखने को मिला है कि एक तरफ पीएम किसानों से एक फोन कॉल की दूरी की बात करते हैं और दूसरी तरफ किसानों की राह में कीलें बिछा दी जाती हैं. सीएम बघेल दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं और यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की. इस बीच खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई उनकी बैठक बेनतीजा रही. जिसे लेकर उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमियां हैं और हम 15 फरवरी के बाद एक बार फिर बैठक करेंगे.

 

farmer protestChhatisgarhBorderDelhiModi GovernmentCM Bhagelfarmers agitation

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'