प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट (Modi Cabinet Reshuffle) का विस्तार कुछ ही घंटों में करने वाले हैं. कैबिनेट विस्तार से पहले पीएम मोदी फिलहाल नए बनने वाले मंत्रियों से अपने आवास पर मुलाकात कर रहे हैं. इस बीच खबर ये भी है कि मोदी सरकार में दिग्गज मंत्री हर्षवर्धन समेत 10 से ज्यादा मंत्रियों की छुट्टी हो गई है. साथ ही स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बाबुल सुप्रीयो, शिक्षा के साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री संजय धोत्रे, ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी को भी इस्तीफा देने को कहा गया है.
वहीं पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद देबश्री चौधरी और जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई है और उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया है.