बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ केस को बरकरार रखा है. हालांकि हाई कोर्ट ने सुशांत की दूसरी बहन मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया. सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी दोनों बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. प्रियंका के वकील ने कहा है कि वो इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे. वहीं, रिया के वकील ने कहा, "हम फैसले से सहमत है. ऐसा लगता है कि आखिरकार रिया चक्रवर्ती की न्याय और सत्य के लिए आवाज को सुना गया. सत्यमेव जयते."