उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई दिल दहला देने वाली घटना से बॉलीवुड में भी रोष है. सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली स्वरा भास्कर ने कहा कि और क्या होना बाक़ी है? उत्तर प्रदेश में और क्या होना है कि अजय बिष्ट की सरकार का इस्तीफ़ा मांगा जा सके और राष्ट्रपति शासन लागू हो? अदाकारा रहीं कांग्रेस नेता नगमा ने #BetiBachaoBetiPadhao लिखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है. मीडियो को परिवार से नहीं मिलने देने के फैसले पर सवाल उठाते हुए नगमा ने पूछा कि सरकार क्या छुपाना चाहती है? अदाकारा ऋचा चड्ढा ने उन्नाव को महिलाओं के लिए नर्क बताया. बता दें कि उन्नाव के असोहा इलाके के बबुरहा गांव में बुधवार को तीन नाबालिग दलित लड़कियां खेत में दुपट्टे से बंधी हुई मिलीं. इनमें से दो सगी बहनों की मौत हो गई और एक का इलाज चल रहा है.