कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत का देश भर में जश्न मनाया जा रहा है. इसी सिलसिले में मेगस्टार अमिताभ बच्चन ने लिखा- वो एक गर्व का मौका था जब हमने भारत को पोलिया फ्री बनाया, तब भी गर्व का मौका होगा जब हम भारत को कोविड फ्री बनाएंगे. इसी मौके पर दिग्गज अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट करके फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया अदा करते हुए इस वैक्सीनेशन ड्राइव की तारीफ की. भाजपा नेता और अदाकार परेश रावल ने इसे सबसे बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया. अदाकारा निमरत कौर ने शुभकामनाएं देते हुए इस ड्राइव के सफल होने की कामना की.