Kalyan Singh: पार्थिव शरीर पर तिरंगे के उपर रखा BJP का झंडा, अपमान का उठा सवाल

Updated : Aug 23, 2021 11:37
|
ANI

BJP के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह (Kalyan Singh last rites) के निधन पर उनके चाहने वालों को झटका तो लगा ही है, लेकिन उनके शव के अंतिम दर्शन की एक तस्वीर ने हंगामा खड़ा कर दिया है. दरअसल इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राष्ट्र ध्वज (National Flag/ tricolour) के ऊपर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झंडे को रखा गया है. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया, लेकिन बाद में उनके पैर की ओर BJP का भी झंडा रख दिया गया. इसके बाद से ही विपक्षी दलों ने BJP पर निशाना साधना शुरू कर दिया.

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पूछा कि क्या न्यू इंडिया में भारतीय ध्वज पर पार्टी का झंडा लगाना ठीक है?

यह भी पढ़ें: Kalyan Singh: लखनऊ में कल्याण सिंह के आवास पहुंचे PM मोदी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने ट्वीट किया, "देश से ऊपर पार्टी. तिरंगे के ऊपर झंडा. हमेशा की तरह भाजपा: कोई पछतावा नहीं, कोई पश्चाताप नहीं, कोई दुख नहीं."

वहीं, TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन वाली ये तस्वीर ट्वीट की है. उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना क्या मातृभूमि का सम्मान करने का नया तरीका है?

flagKalyan SinghTricolourBJPIndiadead body

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?