पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पहले चरण की वोटिंग (voting) के दौरान मतदान प्रतिशत को लेकर बीजेपी (BJP) टीएमसी (TMC) आमने-सामने आ गई है. तृणमूल कांग्रेस ने कुछ मतदान केंद्रों पर वोट प्रतिशत (Vote percentage) अचानक से कम होने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग (election commission) में शिकायत दर्ज करा दी. जिसको लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर हमला बोला. पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दीलीप घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी और ममता बनर्जी प्रेसर में है और वो जान चुके हैं कि वो चुनाव हार रहे है, इसीलिए बौखलाहट में इस तरह की बातें कर रहे हैं.