सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamilnadu assembly election) के लिए बीजेपी (BJP) का घोषणापत्र जारी किया. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया है. साथ ही पार्टी ने किसानों की तरह ही मछुआरों को सालाना 6 हजार रुपये देने की घोषणा की है. अब आपको बताते हैं बीजेपी ने तमिलनाडु की जनता से क्या-क्या वादे किए.
BJP का घोषणापत्र
- 60 लाख रोजगार सृजन के प्रयास
- मछुआरों को किसानों की तरह सालाना 6000 रु
- भाजपा शासित राज्यों की तरह कृषि का अलग बजट
- हिंदू विद्वानों और संतों के लिए अलग बोर्ड की व्यवस्था
- 8वीं और 9वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त टैबलेट
- गौहत्या विरोधी अधिनियम लागू किया जाए
- धर्म परिवर्तन को आपराधिक बनाने के लिए कानून बनेगा