बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज है. नीतीश कुमार की अगुवाई में NDA सरकार के गठन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक पटना में आज यानी 15 नवंबर को बुलाई गई है, जिसमें विधायक अपना नेता चुनेंगे. इसमें बीजेपी के कई बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है. अगली सरकार NDA ही बनायेगा और मुख्यमंत्री फिर से नीतीश कुमार ही होंगे. इससे पहले बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी. पार्टी विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा. इस बीच सरकार गठन व कामेश्वर चौपाल को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मीडिया में जारी चर्चा के बीच बीजेपी आलाकमान ने राज्य के वर्तमान उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को दिल्ली तलब किया है.