बिहार: विधायकों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, स्पीकर विजय सिन्‍हा ने मांगी रिपोर्ट

Updated : Mar 26, 2021 13:45
|
Editorji News Desk

बिहार विधानसभा में विधायकों की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में विधायकों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर गृह विभाग से पूरी रिपोर्ट मांगी है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव व डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे 23 मार्च को विधायकों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिस जवानों की पहचान करें. बता दें मंगलवार को सदन के अंदर जहां विपक्ष के विधायक सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे तो वहीं सदन के बाहर पुलिस के जवान विपक्षी दलों के विधायकों को घसीट भी रहे थे और जूते भी मार रहे थे. इस दौरान कई विधायकों को चोट लगी, साथ ही कुछ महिला विधायकों के साथ भी बदसलूकी की तस्वीरें देखने को मिली थीं.

BJPJDUMLARJDPatnaBihar assemblyNitish KumarTejashwi YadavTejashwi Pratap YadavBiharVijay KumarNitish Kumar government

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या