IND vs ENG: भारत दूसरे दिन के अंत में 297/7, पंत और सुंदर की बदौलत मिली 89 रनों की अहम लीड

Updated : Mar 05, 2021 22:23
|
Editorji News Desk

भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर रहा 294 पर 7, यानि भारत को इस खतरनाक पिच पर 89 रनों की अहम लीड मिल चुकी है, जबकि उसके 3 बल्लेबाज अभी आउट होने बाकी हैं. भारत को ये मजबूती देने के पीछे सबसे अहम रोल रहा कीपर बैट्समैन ऋषभ पंत का. पंत ने 101 रनों की धुधांधार पारी खेली. ऋषभ के अलावा इस पिच पर वॉशिंगटन ने भी बेहद सुंदर पारी खेली, वो 60 रन बनाकर नॉट आउट हैं. रोहित शर्मा की 49 रनों की इनिंग भी काफी अहम रही. 

इंग्लैंड के 205 रनों के जवाब में एक समय भारत के 6 विकेट 146 रनों पर गिर गए थे, लेकिन पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 113 रनों की जबरदस्त साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत मुकाम पर पहुंचाया. ऋषभ पंत ने जिस तरह से किलर शॉट लगाए उसको देखकर यह मैच टी-20 जैसा लग रहा था. पंत ने एंडरसन और स्टोक्स की गेंदों पर कुछ हैरतअंगेज शॉट्स भी खेले, खासकर एंडरसन पर उनका रिवर्स स्वीप तो कल्पना से परे था. वहीं अपना चौथा टेस्ट खेल रहे सुंदर ने भी करियर का तीसरा अर्धशतक जमाया. 

 

SecondWashington SundarNarendra Modi StadiumAhmedabadRishabh PantTest CricketInd vs Engcenturyhalf century

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video