देश में कोरोना संक्रमण (corona virus) से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. बुधवार को पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) में एक ऐसी खबर आई जिससे हड़कंप मच गया. मोहाली में कोरोना जांच के लिए आए 115 नमूनों से 106 में ब्रिटेन (Britain) का वायरस मिला है. बुधवार को इस इलाके में कोरोना के 680 नए मामले सामने आए जबकि 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया. अमर उजाला की खबर के मुताबिक मृतकों में दो मोहाली के जबकि एक चंडीगढ़ (Chandigarh) का रहने वाला था. वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 249, मोहाली के 303 और पंचकूला के 128 मरीज शामिल हैं. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है.