हाइलाइट्स

  • कांग्रेस ने यूपी में महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है
  • राज्य में प्रियंका गांधी कांग्रेस का सक्रिय चेहरा हैं
  • विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के सिर्फ 7 विधायक हैं

लेटेस्ट खबर

Intercontinental Cup: भारत ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, मंगोलिया को 2-0 से दी मात

Intercontinental Cup: भारत ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, मंगोलिया को 2-0 से दी मात

Trump indictment: पूर्व US राष्ट्रपति ने 'बाथरूम में रखे थे 'परमाणु गोपनीय दस्तावेज', 37 आरोपों का खुलासा

Trump indictment: पूर्व US राष्ट्रपति ने 'बाथरूम में रखे थे 'परमाणु गोपनीय दस्तावेज', 37 आरोपों का खुलासा

Morning News Brief: शिवसेना-बीजेपी में रार!, WTC फाइनल में टीम इंडिया का बुरा हाल... देखें TOP 10

Morning News Brief: शिवसेना-बीजेपी में रार!, WTC फाइनल में टीम इंडिया का बुरा हाल... देखें TOP 10

Varun Tej Engagement: एक्टर वरुण ने की अपनी गर्लफ्रेंड लावण्या से सगाई, तस्वीरे आईं सामने

Varun Tej Engagement: एक्टर वरुण ने की अपनी गर्लफ्रेंड लावण्या से सगाई, तस्वीरे आईं सामने

Cyclone Biparjoy: अगले 24 घंटे में और तेज होगा चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय', इन राज्यों में होगी बारिश 

Cyclone Biparjoy: अगले 24 घंटे में और तेज होगा चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय', इन राज्यों में होगी बारिश 

UP Elections : यूपी चुनाव में क्या प्रियंका पलटेंगी बाजी?

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) अब नए अवतार में नजर आ रही हैं. प्रियंका के ये तेवर क्या यूपी में कांग्रेस को नई संजीवनी दे पाएंगे, आइए इसे समझते हैं

यूपी में आजकल प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) हर जगह हैं और ऐसा लगता है कि वह हमेशा अपने विरोधियों के खिलाफ मजबूत लड़ाई के लिए तैयार भी हैं - चाहे यह टकराव यूपी पुलिस से हो, या राज्य की बीजेपी सरकार ( UP BJP Government ) से... हम इस बार बात कर रहे हैं प्रियंका के नए रूप की... अब वह ज्यादा बहादुर दिखाई दे रही हैं, मैदान में उतरने से हिचक नहीं रही हैं और आमने-सामने की लड़ाई से पीछे भी नहीं हट रही हैं....

चुनाव अपडेट Live

कांग्रेस का यूपी कैंपेन ( Congress UP Campaign ), नारी शक्ति के विचार पर आधारित है. महिलाओं को सुरक्षा और अवसर की गारंटी देने वाले एक अलग घोषणापत्र से लेकर, चुनावी टिकट की 40% सीटें उनके लिए ही आरक्षित करने तक... इस बार कांग्रेस ने एक बड़ा चुनावी दांव खेलकर यही संदेश देने की कोशिश की है कि राजनीतिक ढांचे के बढ़ने में महिलाएं एक अहम हिस्सा हैं. कांग्रेस के 'वुमनिफेस्टो' में दूसरे कुछ वादों में शामिल है:

- 50% से ज्यादा फीमेल वर्कफोर्स वाले कारोबार को टैक्स छूट सहित विशेष प्रोत्साहन
- सभी सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य क्रेच फैसिलिटी
- 12वीं कक्षा के छात्रों को स्मार्टफोन दिया जाएगा, जबकि ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वालों को स्कूटी दी जाएगी
- महिलाओं के लिए मुफ्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट
- प्रदेश की हर महिला को साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर
- पुलिस फोर्स में महिलाओं को 25 फीसदी नौकरी और सभी थानों में महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति

जब दूसरे दल, भगवा समर्थकों और लाल टोपी वालों की भीड़ जुटाते हैं, कांग्रेस का समर्थन ऐसी युवा लड़कियों से आ रहा है, जो 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में हिस्सा ले रही हैं. यह एक ऐसा नारा है जिसे कांग्रेस और प्रियंका ने यूपी चुनाव में जोर शोर से आगे बढ़ाया है, और पक्के तौर पर अब प्रियंका रास्ते में आने वाले किसी भी मुकाबले के लिए ज्यादा आत्मविश्वास में दिखाई देती हैं.

कैमरों के लिए प्रियंका गांधी अजनबी नहीं हैं और कई मौकों पर वह यूपी पुलिस के सामने भी निर्भीक दिखाई दी हैं. हैरानी की बात ये है कि प्रियंका की प्लानिंग को नाकाम करने कोशिश ने उनके पक्ष को और मजबूत ही किया है.

- 10 लोगों के मारे जाने के बाद पुलिस ने उन्हें सोनभद्र जाने से रोकने की कोशिश की - वह कोशिश नाकाम रही.

- हाथरस गैंगरेप और मर्डर के बाद फिर से उन्हें रोकने की कोशिश की गई - पर नाकामी मिली

- आगरा में हिरासत में मौतें, लखीमपुर खीरी हिंसा, हर बार उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की - हर बार विफलता ही हाथ लगी

कुछ लोग जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका की तुलना इंदिरा गांधी से करते हैं, वहीं जमीनी हकीकत थोड़ी अलग नजर आती है. यह पुरानी पार्टी अब वह नहीं है जैसी चार दशक पहले थी. यूपी में कांग्रेस की डूबती तकदीर, चुनावों के बाद सिर्फ बद से बदतर ही हुई है. अमेठी और रायबरेली में ताबड़तोड़ प्रचार के बावजूद प्रियंका के रिकॉर्ड पर गर्व करने की कोई वजह नहीं दिखती है - दोनों सीटों पर, 2017 के चुनावों में कांग्रेस की शिकस्त हुई और इसके बाद अमेठी के पारिवारिक गढ़ में भी पार्टी को अपमान देखना पड़ा - राहुल गांधी 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए.

हाल के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने में महिलाएं, पुरुषों से आगे निकल चुकी हैं. यूपी की मतदाता सूची में इस समय 6.98 करोड़ महिला मतदाता हैं. कागज पर राज्य में जाति और धर्म की सामान्य राजनीति से हटकर महिला मतदाताओं से जुड़ा एक पक्ष नजर आता है लेकिन क्या यह धरातल पर वोटर के विचार में कोई परिवर्तन ला पाएगा.

403 सीटों वाली विधानसभा में, सिर्फ 7 विधायकों के साथ - यूपी चुनाव में कांग्रेस की यात्रा निश्चित रूप से प्रियंका की हालिया यात्राओं की तुलना में कठिन रहने वाली है. क्या महिलाओं के मुद्दों पर उनका ध्यान और असली राजनीति खेलने की नई आदत, सत्ता से कांग्रेस की दूरी खत्म कर पाएगी?

देखें- UP Elections 2022: राज्य में क्या है मुस्लिम वोटों का सच?

अप नेक्स्ट

UP Elections : यूपी चुनाव में क्या प्रियंका पलटेंगी बाजी?

UP Elections : यूपी चुनाव में क्या प्रियंका पलटेंगी बाजी?

Morning News Brief: स्पेशल ट्रेन से चेन्नई पहुंचे हादसे में बचे कुछ लोग, क्या देश लौटेगी मासूम आरिहा?

Morning News Brief: स्पेशल ट्रेन से चेन्नई पहुंचे हादसे में बचे कुछ लोग, क्या देश लौटेगी मासूम आरिहा?

 Rahul Gandhi in America : राहुल का PM पर हमला, कहा- वे भगवान को भी बता देंगे ब्रह्मांड कैसे बनाना है

Rahul Gandhi in America : राहुल का PM पर हमला, कहा- वे भगवान को भी बता देंगे ब्रह्मांड कैसे बनाना है

New Parliament : नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा ₹75 का सिक्का, 50% होगी चांदी

New Parliament : नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा ₹75 का सिक्का, 50% होगी चांदी

Karnataka Assembly Election 2023 Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे में कांग्रेस को बढ़त

और वीडियो

Karnataka Assembly Election 2023 Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे में कांग्रेस को बढ़त

Karnataka Assembly Election 2023 Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे में कांग्रेस को बढ़त

UP Nikay Chunav 2023: कैसा रहा जनता का गुमान, कल बताएगा चुनाव परिणाम

UP Nikay Chunav 2023: कैसा रहा जनता का गुमान, कल बताएगा चुनाव परिणाम

Karnataka Election: कर्नाटक में वोटिंग को लेकर सुरक्षा कड़ी, बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुकाबला

Karnataka Election: कर्नाटक में वोटिंग को लेकर सुरक्षा कड़ी, बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुकाबला

Karnataka Assembly Election 2023: वोटिंग जारी, 2615 प्रत्याशी मैदान में

Karnataka Assembly Election 2023: वोटिंग जारी, 2615 प्रत्याशी मैदान में

Karnataka Election: प्रियांक खड़गे के दोस्त अरविंद के घर पर IT का छापा, बोले प्रियांक- बदला ले रही बीजेपी

Karnataka Election: प्रियांक खड़गे के दोस्त अरविंद के घर पर IT का छापा, बोले प्रियांक- बदला ले रही बीजेपी

Karnataka Election 2023: हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस, कर्नाटक में CM योगी ने लगाया आरोप

Karnataka Election 2023: हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस, कर्नाटक में CM योगी ने लगाया आरोप

Congress Allegation: कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप, कहा- चल रही खरगे परिवार की हत्या की साजिश

Congress Allegation: कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप, कहा- चल रही खरगे परिवार की हत्या की साजिश

BJP Mission South: कर्नाटक में होगा BJP के 'प्लान साउथ' का टेस्ट ! जानिए क्या है चुनौतियां?

BJP Mission South: कर्नाटक में होगा BJP के 'प्लान साउथ' का टेस्ट ! जानिए क्या है चुनौतियां?

Karnataka Election: बिजली फ्री, बस यात्रा फ्री, बजरंग दल पर बैन समेत कांग्रेस ने किए जनता से ये वादे

Karnataka Election: बिजली फ्री, बस यात्रा फ्री, बजरंग दल पर बैन समेत कांग्रेस ने किए जनता से ये वादे

Karnataka Election: 'मुझे 91 बार दी अलग-अलग गालियां, जनता ने कांग्रेस को दी सजा', बोले पीएम मोदी

Karnataka Election: 'मुझे 91 बार दी अलग-अलग गालियां, जनता ने कांग्रेस को दी सजा', बोले पीएम मोदी

Editorji Technologies Pvt. Ltd. © 2022 All Rights Reserved.