Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली में तेज गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत भी पैदा हो गई है. सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नेता राधव चड्ढा(Raghav Chaddha) ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा ने दिल्ली के हक का 120 MGD पानी रोक लिया है. इस कारण यमुना नदी(Water level decreased in Yamuna) भी सूख गई है. बकौल चड्ढा साल 1965 के बाद पहली बार यमुना नदी का पानी इतना कम हुआ है. दरअसल यमुना नदी का पानी 7.5 फीट नीचे चला गया है. राघव चड्ढा के मुताबिक अगर स्केल पर एक फीट भी पानी कम होता है तो दिल्ली में बुरी हालत हो जाती है.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का आरोप है कि हिमाचल और हरियाणा में पानी का स्तर अच्छा खासा है फिर भी दिल्ली के हिस्से का पानी रोका गया है. एक बार फिर से पानी को लेकर दिल्ली सरकार और हरियाणा की सरकार आमने सामने आ गई है, राघव चड्ढा के मुताबिक दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की क्षमता में भी गिरावट आई है. इसके अलावा दिल्ली सरकार की तरफ से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.