काम को लेकर होने वाले तनाव को कम करने में योग और दूसरी फिज़िकल रिलैक्सेशन थेरेपी मददगार साबित हो सकती है. वर्क स्ट्रेस को लेकर हेल्थ वर्कर्स पर की गई स्टडी में ये बात सामने आई है. जर्नल ऑफ ऑक्यूपेशनल हेल्थ में तनाव पर ये स्टडी छापी गई है.
मेटा-विश्लेषण के दौरान, रिसर्चर्स ने 15 रैंडम क्लीनिकल ट्रायल्स की जांच की जिसमें करीब 700 हेल्थकेयर वर्कर्स शामिल थे. ट्रायल्स में तनाव को कम करने, फिज़िकल और मेंटल हेल्थ को बढ़ाने के लिए मसाज थेरेपी, प्रोग्रेसिव मसल्स रैलेक्सेशन, स्ट्रेचिंग और योग के प्रभावों का आकलन किया गया
यह भी देखें: हर 7 में एक भारतीय मानसिक बीमारी से पीड़ित, स्ट्रेस है वजह
रिसर्चर्स ने पाया कि वर्क स्ट्रेस को कम करने में केवल मसाज थेरेपी और योग ही असरदार थे और इन दोनों में सबसे अधिक प्रभावी योग को पाया गया. योग प्रैक्टिस में लगे हेल्थ केयर वर्कर्स ने एक्सपर्ट्स की ओर से स्ट्रेस, फिज़िकल और इमोशनल बर्नआउट का आकलन करने के लिए तैयार अधिकतर सवालों पर पॉज़िटिव रिएक्शंस दिये.