पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP विरोधी दलों की अनोखी एकता देखने को मिलेगी. नेशनल लेवल पर आम तौर पर कांग्रेस का साथ देने वाली NCP, JMM, RJD और SP पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC का साथ दे रही हैं.
NBT की रिपोर्ट के मुताबिक NCP अध्यक्ष शरद पवार, JMM अध्यक्ष और झारखंड के CM हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव बंगाल में ममता बनर्जी के लिए वोट मांगेंगे.
दिलचस्प ये है कि ये चारों ही पार्टियां पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रही हैं लेकिन इनके बड़े नेताओं ने अपना रूख साफ कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक शरद पवार ने प्रचार के लिए तारीखें भी तय कर दी हैं.
दरअसल बंगाल में BJP और TMC के बीच कड़ी टक्कर दिखाई देने के बाद इन दिग्गजों ने ममता बनर्जी का साथ देने का फैसला किया है.