पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से आसनसोल (Asansol) के कई इलाकों में पानी भर गया है, तो गांवों में बाढ़ (Flood) की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कई जगह तो लोगों को कमर भर गहरे पानी से गुजरना पड़ा. मानसून (Monsoon) के शुरुआती दौर में ही रानीगंज के कई इलाके जलमग्न हो गये हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं, बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है. आसनसोल नगर निगम के नबी नगर और हुसैन नगर में बारिश (Rain) की वजह से लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब यह स्थिति बनी है. हर साल बारिश में इस मुसीबत का सामना करना पड़ता है.