राजधानी में कोरोना मामलों में लगातार उछाल के तहत गुरुवार को आखिरकार केजरीवाल सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया. बीते 5 हफ्तों में राजधानी में कोरोना के मामलों में 25 गुना बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने ये फैसला लिया. इस कर्फ्यू के दौरान किस तरह की पाबंदी और छूट रहेगी, आइए आपको बताते हैं...
दिल्ली: वीकेंड कर्फ्यू, क्या खुला क्या बंद
वीकेंड कर्फ्यू में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी
शादी और अन्य समारोह में शामिल होने के लिए कर्फ्यू पास लेना होगा
मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम और निजी दफ्तर बंद रहेंगे
सिनेमा हॉल खुलेंगे, लेकिन सिर्फ 30% क्षमता के साथ
हर म्युनिसिपल जोन में रोज 1 वीकली मार्केट खोलने की इजाजत
रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति नहीं, सिर्फ होम डिलीवरी
हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस, रेलवे स्टेशन जाने वालों को छूट रहेगी पर लेना होगा पास