चश्मा पहनते हैं तो तीन गुना कम हो सकते हैं कोरोना संक्रमण के चांसेज: स्टडी

Updated : Feb 24, 2021 22:22
|
EDITORJI NEWS DESK

हाल ही में हुए शोध के अनुसार, जो लोग चश्मा लगाते हैं उन्हें कोविड-19 संक्रमण होने के आसार कम होते हैं, क्योंकि वो अपनी आंखों पर कम हाथ लगाते हैं. शोधकर्ताओं ने भारत के 10 से 80 साल के 304 लोगों पर शोध किया. जिनमें से 19 परसेंट लोगों ने ज़्यादातर समय चश्मा लगाया हुआ था. शोध के रिजल्ट्स से यह बात सामने आई कि जो लोग दिन में आठ घंटे चश्मा पहनते हैं, उनमें कोरोना वायरस होने की संभावना काफी कम हो जाती है. शोध में बताया गया कि कोविड-19 का जोखिम चश्मा न पहनने वाले लोगों की तुलना में लगभग दो से तीन गुना कम हो जाता है. medRxiv पत्रिका में छपे एक लेख के अनुसार औसतन एक व्यक्ति को हर घंटे अपना चेहरा 23 बार और आंखों को 3 बार छूने की आदत होती है. ज़्यादा समय तक चश्मा पहनने से आप चेहरे और आंखों को बार-बार छूने से बचेंगे.
पिछले साल चीन की एक रिसर्च टीम का मानना था कि ऐसा इसलिए है क्योंकि ACE-2 रिसेप्टर्स, जिसकी मदद से वायरस शरीर में प्रवेश करता है और सेल्स को संक्रमित करता है, नाक और मुंह के अलावा आंखों में भी पाए जाते हैं। इसलिए जो लोग दिन में 8-9 घंटे चश्मा लगाते हैं, वे चेहरे को कम छूते हैं और इसलिए संक्रमित होने के आसार भी कम हो जाते है

ResearchCoronaCOVID19eyeglassescovid and eyeglasses

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी