तनाव को कम करने में मदद करेंगे ये विटामिन से भरपूर सुपरफूड्स

Updated : Sep 29, 2022 18:30
|
Editorji News Desk

काम का बोझ हो...महामारी के बीच नकारात्मक खबरें या बिजी लाइफस्टाइल, इनकी वजह से लगभग हर शख्स परेशान या तनाव में है, एक हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन, संगीत सुनना ये सभी तनाव कम करने सभी कारगर तकनीक हैं. लेकिन इनके अलावा विटामिन से भरपूर सुपरफूड्स भी कई हेल्थ बेनिफिट्स देने के साथ साथ तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं.
तो अगर आप तनाव या चिंता महसूस कर रहे हैं तो इन विटामिन से भरपूर सुपरफूड्स को डायट में शामिल कर सकते हैं.

संतरा
संतरे में विटामिन-सी होता है जो स्ट्रेस हार्मोन को कम करने और इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है. ये स्ट्रेस वाली स्थितियों का सामना करने की शरीर की क्षमता को बढ़ाता है. इसके अलावा ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है.

हरी पत्तीदार सब्जियां
पालक, केल जैसी हरी सब्जियों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, आयोडिन के साथ अधिक मात्रा में एंटी- ऑक्सीडेंट एलिमेंट्स होते हैं. एक कप पालक में 157 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है, जो आपकी रोज की जरूरत का 40 प्रतिशत है. मैग्नीशियम की कमी से सिरदर्द, थकान और तनाव के लक्षण महसूस हो सकते हैं. इसमें कार्ब्स कम होता है. इसलिए ये वजन घटाने और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है.

ब्लूबेरीज़
ब्लूबेरी भले ही छोटी दिखें, लेकिन इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है. ये तनाव कम करने में मदद करता है. जब हम तनाव में होते हैं तो कोशिकाओं को स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता होती है. ऐसे में ब्लूबेरीज इसकी जरूरत को पूरा करता है.

अंडा
कई पोषक तत्व से भरपूर अंडे के मल्टीविटामिन के रूप में भी जाना जाता है. विटामिन, मिनरल, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तनाव को कम करने के लिए अच्छा स्रोत है. इसमें कोलीन अधिक मात्रा में होता है जो मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद होता है ये तनाव को भी कम करने में मदद करता है.

दही
दही खाने से आपका हार्ट और इम्युनिटी होनों ही स्ट्रॉन्ग होते है साथ ही दही खीने से आपका माइंड रिलेक्स रहता है जिससे आपको तनाव से राहत मिलती है और ये आपके वजन को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है

stressFoodanxietyvitaminRelax

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास