झारखंड (Jharkhand) के हज़ारीबाग जिले के बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद (MLA Amba Prasad) का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है. अक्सर सुर्खियों में रहने वाली महिला विधायक का इस बार एक JCB चलाने के साथ खुद कुदाल लेकर नालियों (Drains) की सफाई करती हुई नजर आईं.
दरअसल अम्बा ने बड़कागांव की एक सड़क के गड्ढों को भरने के लिए निजी खर्च से स्टोन चिप्स और डस्ट मंगवाए थे. इसी को समतल करने के लिए JCB मंगाई गई थी, जिसे थोड़ी देर के लिए अंबा प्रसाद ने खुद भी चलाया. जिसके बाद कांग्रेस विधायक के JCB चलाने की चर्चा पूरे इलाके में खूब हो रही है, लेकिन साथ ही लोग सवाल भी पूछ रहे हैं कि अंबा प्रसाद ने JCB चलाने की ट्रेनिंग कब ली? और हेवी कमर्शियल व्हीकल का लाइसेंस उनके पास है कि नहीं? अगर लाइसेंस नहीं है तो फिर कैसे उन्होंने JCB चलाई?.